Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कृष्ण जन्म की कथा सुनते ही गूंजे जयकारे, मना नंदोत्सव


अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र के उलरा में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चैथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में भगवान के दिव्य प्राकट्य का प्रसंग आते ही श्रद्धालु जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाने लगे। नंदोत्सव के आयोजन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कथा में भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, भगवान श्रीनृसिंह के अवतार और हिरण्यकशिपु वध का प्रसंग सुनाया गया। इसके बाद गजेंद्र मोक्ष की कथा के माध्यम से भगवान की कृपा और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का वर्णन किया गया। समुद्र मंथन, चैदह रत्नों की उत्पत्ति, मोहिनी अवतार तथा राजा बलि और भगवान वामन की कथा भी सुनाई गई। नवम स्कंध में सूर्यवंश के प्रतापी राजाओं, भक्तराज अम्बरीष और भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डाला गया। चंद्रवंश की उत्पत्ति और भगवान परशुराम के दिव्य चरित्र का वर्णन किया गया। दशम स्कंध में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का उद्देश्य बताते हुए देवकी-वसुदेव के यहां उनके जन्म की कथा सुनाई गई। इस मौके पर मुख्य यजमान परिवार, ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। आचार्य राजकुमार त्रिपाठी, आचार्य शिवकुमार त्रिपाठी, आचार्य रामचंद्र शास्त्री और आचार्य लोकराज शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |