लखनऊ। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा प्राप्ति एवं भक्तों के आध्यात्मिक कल्याण के उद्देश्य से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर ओडिशा के श्री जगन्नाथ धाम पुरी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम भागवत सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 12 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन दूसरी बार चार धाम यात्रा के अंतर्गत किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान श्रीमद्भागवत महापुराण का मूल पाठ किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से श्रद्धालुओं को भागवत कथा के आध्यात्मिक संदेशों से जुड़ने तथा भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम पुरी स्थित पुरुषोत्तम वाटिका, जगन्नाथ पुरी में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पहुंचने में सुविधा होगी। श्रीमद्भागवत महापुराण के मूल पाठ में सम्मिलित होने तथा आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। इच्छुक श्रद्धालु 8192876701, 8899645101 और 7906328232 पर संपर्क कर सकते हैं। श्री श्याम भागवत सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की गई है। आयोजकों का उद्देश्य भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति, श्रीमद्भागवत के ज्ञान और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
12 से 18 जनवरी 2027 तक चलेगा सात दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
