Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः ओडीओपी इकाई इंडिका में छात्राओं ने देखा उद्योग संचालन का व्यावहारिक स्वरूप


प्रतापगढ़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जनपद की अग्रणी ओडीओपी इकाई इंडिका का औद्योगिक भ्रमण कर उद्योग एवं उद्यमिता की बारीकियों को जाना। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ओडीओपी उत्पादों के निर्माण, विपणन तथा उद्योग के संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग एस0एस0 रावत ने छात्राओं को एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ओडीओपी उत्पादों की विशेषताओं, उनकी उपयोगिता तथा स्थानीय स्तर पर इनके माध्यम से रोजगार सृजन की संभावनाओं के बारे में बताया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने इंडिका इकाई की गतिविधियों को नजदीक से देखा तथा उद्योग संचालन की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |