प्रतापगढः उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का मिला लाभ, वितरित किए सांकेतिक चेक
November 03, 2026
प्रतापगढ़। पं0 दीन दयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में जनपद के उज्ज्वला लाभार्थियो को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण का कार्यक्रम कराया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य व राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूवात मा० मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन लखनऊ से सम्बोधित सजीव प्रसारण से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित उज्ज्वला लाभार्थियों व अन्य अतिथियों द्वारा सजीव प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी पंकज सिंह द्वारा कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेट किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि, अन्य जनप्रतिनिधियों व मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना द्वारा सब्सिडी का सांकेतिक चेक वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी (उज्ज्वला) सत्यम सिंह, समस्त पूर्ति निरीक्षकगण, समस्त पूर्ति लिपिकगण एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन शिव कुमार मिश्र द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा किया गया।
