Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेताओं ने मारी बाजी


सीखड़/मिर्जापुर। न्याय पंचायत बगहा, विकास खंड सीखड़ की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन शुक्रवार को श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हांसीपुर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में गणेश, 100 मीटर दौड़ में नवीन, 50 मीटर दौड़ में आकांक्षा तथा 100 मीटर दौड़ में आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में रोहित, 200 मीटर दौड़ में प्रवीण, 100 मीटर दौड़ में सना, 200 मीटर दौड़ में सना तथा 400 मीटर दौड़ में प्रवीण और रिमी विश्वास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ऊंची कूद में रोहित तथा लंबी कूद में शिवम ने बाजी मारी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा मिर्जापुर शीतलेश्वर पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के रूप में प्रदीप सिंह, प्रधान अध्यापक संतोष सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, शशिकांत सिंह, संजीव, ललित नारायण, मोहनलाल, धीरज सिंह, रुचि सिंह, शालिनी सिंह, पुष्पा सिंह, अलका सिंह एवं शिव श्याम सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |