उत्तर प्रदेश: अनमोल टीवी का शो ‘हमारी राधा’ अपनी दिलचस्प कहानी, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और नए ट्विस्ट से दर्शकों का लगातार दिल जीत रहा है। कहानी में एक नए मोड़ के चलते दर्शक देखेंगे कि राधा (सिमरन कौर) जब करवाचौथ के व्रत के दौरान सरगी खाती है, तो उसे गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के साथ बिताए पुराने पल याद आने लगते हैं और वह भावुक हो जाती है। वहीं, शनाया (वैदेही नायर) गिरधर के साथ सरगी मनाती है। इसी बीच वह राधा की मेहंदी खराब करने के लिए उसमें गिरधर के नाम की जगह अपना नाम लिखवा देती है। इससे राधा और भी परेशान हो जाती है। देखते ही देखते त्यौहार की खुशियाँ जल्द ही एक खतरनाक मोड़ ले लेती हैं, जब शनाया चुपके से गिरधर के घर में आग लगा देती है। धुएँ से भरे कमरे में गिरधर फंस जाता है। इसी बीच, राधा अनजाने में गिरधर के घर की ओर बढ़ जाती है।
आने वाले एपिसोड के बारे में बात करते हुए, राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर कहती हैं, “करवाचौथ भावनाओं, विश्वास और प्यार से जुड़ा त्यौहार है। इस साल इस त्यौहार ने राधा के मन में गिरधर के साथ बिताए पलों की यादें ताज़ा कर दी हैं, जिससे वह काफी भावुक हो जाती है। लेकिन, तभी हालात अचानक बदल जाते हैं और गिरधर की जान खतरे में पड़ जाती है। वह अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ती है।”
गिरधर का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे कहते हैं, “गिरधर ऐसी स्थिति में फंस जाता है, जहाँ उसकी जान खतरे में है। इस मुश्किल घड़ी में राधा के साथ उसका रिश्ता भी एक नई परीक्षा से गुजरता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि राधा उसे बचाने के लिए सब कुछ दाँव पर लगा देती है, वहीं शनाया की हरकतें कहानी में एक और नया मोड़ ले आती हैं।”
क्या राधा गिरधर को बचा पाएगी? और क्या इस घटना के पीछे की सच्चाई सबके सामने आ पाएगी? यह जानने के लिए देखिए ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’।
देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
