Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: संग्रामपुर पुलिस का शिकंजा! गांजे के साथ प्रतापगढ़ का युवक गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.835 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को हड़हीकला-मिश्रौली संपर्क मार्ग पर स्वामी शतानंद पुजारी इंटर कॉलेज मिश्रौली के निकट से आरोपी को 2.835 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट ताला, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को थाना संग्रामपुर पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल लालमन यादव, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना कंधई, प्रतापगढ़ में वर्ष 2025 तथा थाना संग्रामपुर, अमेठी में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |