शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के पारा गांव में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान पारा गांव निवासी रामकुमारी पत्नी अशोक कुमार (30) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रामकुमारी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व अशोक कुमार के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र 10 वर्ष और दूसरे की आठ वर्ष है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति दूसरे शहर में मजदूरी करने गया हुआ था। मां की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पारा गांव में महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शुकुलबाजारः पारा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
November 15, 2026