पीलीभीतः लाठी से हमला कर महिला का सिर फोड़ा, पति को भी जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज
November 14, 2026
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र में घर का दरवाजा बंद कर दीपक जला रही महिला पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है हमले में महिला का सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए गांव निवासी रूपा देवी पत्नी रूप गिरि के अनुसार, 13 नवंबर की शाम करीब 7रू30 बजे वह घर का दरवाजा बंद कर दीपक जला रही थीं इसी दौरान गांव के धर्मवारी पुत्र राजाराम ने उनके दरवाजे पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर ले गए हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है महिला ने आरोप लगाया कि रास्ते में मिले कृष्णपाल और रामवीर पुत्रगण राजाराम ने उनके पति को समझौता करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी घटना के बाद से दंपती भयभीत हैं पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर लिया है।
