Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग, विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिशय कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज


पूरनपुर। दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया था पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया ग्राम शेरपुर कलां निवासी ज्योति की शादी 12 फरवरी 2024 को केतन निवासी मोना लालकुर्ती नगर, जिला विलासिता (प्रार्थना पत्र में उल्लिखित पता) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी ज्योति के मुताबिक, शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही पति केतन और अन्य ससुरालीजन कम दहेज लाने का ताना देकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे उससे अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी पीड़िता के अनुसार, पांच दिसंबर 2024 को उसने बेटी को जन्म दिया इसके बाद बेटी पैदा होने की बात को लेकर ससुरालियों का व्यवहार और अधिक प्रताड़नापूर्ण हो गया आरोप है कि 11 मई 2026 की रात पति केतन, सास सीता, ननद कृतिका और तन्नू, ननद कोमल तथा नंदोई राहुल समेत अन्य लोगों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की पति ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की किसी तरह जान बचाकर वह अपने मायके शेरपुर कलां पहुंची ज्योति का आरोप है कि 12 मई को उसने कोतवाली पूरनपुर में शिकायत की, लेकिन 19 मई को पुलिस के दबाव में उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया 29 अगस्त को ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक कराने की बात कही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 20 सितंबर को पति और अन्य ससुरालीजन उसके मायके पहुंचे और दहेज की मांग दोहराई पिता द्वारा मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर गाली-गलौज की गई शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए पीड़िता के मुताबिक, उसने पुलिस से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई इसके बाद पांच अक्टूबर 2026 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की न्यायालय के आदेश के बाद अब मामले में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |