लखनऊ। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आज बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “म्ंतसल ।बजपवद वद क्पंइमजमे (मधुमेह के प्रति समय रहते सक्रिय कदम)” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को मधुमेह के प्रति सचेत करना और इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय पर इलाज शुरू करना था।
चिकित्सालय के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.के.एस. चैहान ने इस अवसर पर कहा कि मधुमेह एक नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। यदि सही समय पर इसकी पहचान हो जाए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जाए, तो गंभीर जटिलताओं से आसानी से बचा जा सकता है। वहीं, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुखसाना तबस्सुम ने अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और वजन कम होने जैसे प्रमुख लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान मरीजों व तीमारदारों को पम्पलेट वितरित कर नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में डायबिटीज एक महामारी का रूप लेती जा रही है। वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक देश में लगभग 11ः से 12ः लोग पूर्ण रूप से डायबिटीज से पीड़ित हैं। लगभग 15ः से अधिक लोग प्री-डायबिटीज (बॉर्डरलाइन शुगर) की श्रेणी में आते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि डायबिटीज मुख्य रूप से एक श्लाइफस्टाइल डिसऑर्डरश् है, जिसे खान-पान और दिन-प्रतिदिन की आदतों में बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है। बढ़ता वजन श्इंसुलिन रेजिस्टेंसश् को बढ़ावा देता है। इससे बचने के लिए अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार (हरी सब्जियां, ओट्स, चिया सीड्स) और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों (बाजरा, ज्वार, रागी) को शामिल करें। सफेद चीनी, मैदा और जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं। रोजाना 30 से 45 मिनट तेज चलना (ठतपेा ॅंसापदह), योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। समय-समय पर फास्टिंग ब्लड शुगर (थ्ठै), च्च्ठै और पिछले 3 महीनों का औसत स्तर बताने वाली भ्इ।1ब की जांच जरूर करवाएं।
