डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर शुरू किया चार दिवसीय महापर्व श्रद्धालुओं ने एक साथ की पूजा-अर्चनाय छठी मइया के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
पूरनपुर। आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा के महापर्व छठ पूजा की छटा रविवार शाम नगर के सिरसा रोड स्थित कॉलोनी मे घाट पर देखने को मिली यहां कॉलोनीवासियों ने सामूहिक सहयोग से खाली स्थान पर पानी भरकर अस्थायी घाट तैयार किया इसी में पानी भरकर पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई शाम होते ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच व्रतियों ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की छठ पूजा को लेकर कॉलोनीवासियों में कई दिनों से उत्साह बना हुआ था घाट पर पानी भरने से लेकर साफ-सफाई और पूजन की व्यवस्था तक लोगों ने मिलकर जिम्मेदारी निभाई किसी ने घाट की व्यवस्था में सहयोग किया तो किसी ने पूजा सामग्री और अन्य जरूरी इंतजामों में हाथ बंटाया देखते ही देखते अस्थायी घाट श्रद्धा के केंद्र में बदल गया शाम को परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व की महत्वपूर्ण परंपरा निभाई गई व्रती महिलाओं ने सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया खास बात यह रही कि घाट पर स्थायी व्यवस्था नहीं होने के बावजूद कॉलोनीवासियों ने आपसी सहयोग से पानी भरकर पूजा के लिए स्थान तैयार किया सामूहिक प्रयास और आस्था के चलते यहां छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है रविवार शाम व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
