- 11 लाख की लागत से डिग्री कॉलेज चैराहे से ऑकेजन बैंक्विट हॉल तक बनी सड़क को मिला पूर्व विधायक का नाम
- परिजनों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटनय अमरिया के गांवों में चैपाल लगाकर राज्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं
पीलीभीत। कुछ व्यक्तित्व अपने कार्यों से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि वक्त गुजरने के बाद भी उनकी यादें लोगों के बीच जिंदा रहती हैं। भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय बीके गुप्ता की स्मृतियों को इसी तरह सहेजने की पहल करते हुए गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शनिवार को उनके नाम पर निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर परिजनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। सड़क के माध्यम से पूर्व विधायक की स्मृतियों को शहर की पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया।
विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से करीब 11 लाख रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज चैराहे से ऑकेजन बैंक्विट हॉल तक सड़क का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के दौरान राज्यमंत्री ने स्वर्गीय बीके गुप्ता के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से समाज में स्थायी स्थान बनाते हैं। उनके नाम पर बनी यह सड़क आने वाली पीढ़ियों को भी उनके व्यक्तित्व और योगदान की याद दिलाती रहेगी।कार्यक्रम में स्वर्गीय बीके गुप्ता की पत्नी सहित परिजन सचिन गुप्ता, छन्नू, मनोज पटेल, राकेश लोधी, संजीव सिंह चैहान समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को पूर्व विधायक के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक बताया।
सड़क के लोकार्पण के बाद राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का रुख किया। भगवंतपुर बजेड़ा, पसियापुर, नंद ग्राम, डांडिया बिसौली और खमरिया पुल समेत कई गांवों में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनसंवाद के दौरान लोगों ने बिजली, सड़क, विकास कार्यों और अन्य स्थानीय जरूरतों से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। राज्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई और समाधान को लेकर चर्चा की।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। गांवों में राज्यमंत्री के पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी अपेक्षाएं सामने रखीं। एक ओर पूर्व विधायक की स्मृति में सड़क का लोकार्पण हुआ तो दूसरी ओर गांवों में जनसंवाद के जरिए विकास और जनसमस्याओं को लेकर राजनीतिक सक्रियता भी दिखाई दी।
