Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः दो युवकों ने पुलिस पर लगाए अभद्रता और अवैध हिरासत के आरोप, कार्यशैली पर उठाए सवाल


पूरनपुर। पुलिस की कार्यशैली को लेकर पूरनपुर क्षेत्र में एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट और अवैध रूप से हिरासत में रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं दोनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है पहला मामला शेरपुरकलां निवासी सोनू भारती से जुड़ा है उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह मेला देखने गए थे आरोप है कि वहां एक महिला सिपाही के पास रखी कुर्सी पर वह चुपचाप बैठ गए इस पर महिला सिपाही ने उनके साथ अभद्रता की और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया आरोप है कि इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया और करीब 24 घंटे तक हिरासत में रखा गया शिकायतकर्ता ने सिपाही नवजीत, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर गोला, महिला सिपाही सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है दूसरा मामला माधोटांडा थाना क्षेत्र के बराही गांव निवासी खुशप्रीत सिंह का है उनका आरोप है कि नौ नवंबर को वह जरूरी काम से पूरनपुर आए थे शाम को वापस लौटते समय पूरनपुर-खुटार मार्ग के पास उनकी कार का शीशा एक लड़की को छू गया इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की, उनकी कार थाने में खड़ी करा दी और उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा खुशप्रीत ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के साथ एसपी, आईजी, डीआईजी और शासन स्तर पर भेजकर कार्रवाई की मांग की है लगातार सामने आ रही इन शिकायतों ने पूरनपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है हालांकि, दोनों मामलों में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि होना बाकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |