Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ में प्रथम आगमन पर निखिल मणि तिवारी का भव्य स्वागत


लखनऊ । लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद निखिल मणि तिवारी के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए। इस दौरान फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और रोड शो के माध्यम से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। निखिल मणि तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेशभर से उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं लखनऊ आगमन पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और आम नागरिक उनके स्वागत के लिए पहुंचे। कई स्थानों पर बुलडोजर के माध्यम से फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोहों में युवाओं की भारी भागीदारी और कार्यकर्ताओं का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। इसी क्रम में इंदिरा नगर क्षेत्र के मोहम्मदपुर माजरा बृज चैराहे के पास भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने निखिल मणि तिवारी को फूल-मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अक्षय मौर्य मंडल अध्यक्ष, अनिल लोधी कार्यक्रम संयोजक एवं सेक्टर संयोजक भाजपा, शिव शक्ति वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, जितेंद्र दुबे बूथ अध्यक्ष, जितेंद्र नारायण वर्मा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू रक्षा परिषद, गजराज वर्मा बूथ अध्यक्ष, जितेंद्र वर्मा बूथ अध्यक्ष, तेज कुमार शुक्ला, आशीष शुक्ला, अंशु कनौजिया, मंटू तिवारी, आशु तिवारी, राम प्रकाश मौर्य, मुकेश तिवारी, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। निखिल मणि तिवारी ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |