Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कोहड़ौर का मदुरा रानीगंज इलाका, स्कॉर्पियो सवार युवकों पर बरसाईं गोलियां व पत्थर


  • आरोपियों का था कहना, कि बगैर हम लोगों के इजाजत के कोई नहीं आ सकता है इस बाग में


प्रतापगढ़ । जिले में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज इलाके का है, जहां रविवार सुबह इलाके में श्बिना अनुमतिश् बाग में घुसने की बात पर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। जबकि पीड़त के बताने के मुताबिक  पीड़ित स्कार्पियो सवार लोग अपनी बाग से ही जा रहे थे,अपनी बाग में हमलावरों ने एक युवक और उसके दो दोस्तों की स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए न केवल ईंट-पत्थरों से हमला किया, बल्कि जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ 6 से 7 राउंड फायरिंग भी की। बदमाशों के चंगुल से बचने के लिए पीड़ितों ने फिल्मी अंदाज में गाड़ी दौड़ाई और किशुनगंज बाजार पुलिस चैकी पहुंचकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मदुरा रानीगंज निवासी आशीष तिवारी (26) पुत्र अरविंद तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में पूरी आपबीती बयां की है। आशीष के मुताबिक, रविवार 15 नवंबर 2026 सुबह करीब 10 बजे वह अपने मित्रों सागर त्रिपाठी और नंदन मिश्र के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो न्च् 72 ठन् 7988 से सागर के खेत की तरफ गए थे, जो कलवार की बाग और चमरा की बाग के बीच स्थित है।

आरोप है कि जब तीनों युवक खेत के पास बैठे थे, तभी इज्मामुल नामक युवक वहां आ धमका। उसने रौब झाड़ते हुए इलाके में आने का कारण पूछा और धमकी दी कि बिना उसकी इजाजत के इस क्षेत्र में कदम रखना भारी पड़ेगा। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद वह श्अभी लौटकर सबक सिखानेश् की धमकी देकर वहां से निकल या, और साथियों को बुला लिया।साथियों सहित तीन बाइकों से पीछा कर असलहे लहराते हुए बरसाईं गोलियां

किसी बड़ी अनहोनी की आशंका भांपते हुए आशीष अपने दोस्तों के साथ तुरंत स्कॉर्पियो में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उनकी गाड़ी मुख्य सड़क की ओर बढ़ी, इज्मामुल और फैसल पुत्र सिकंदर अपने दो-तीन अज्ञात गुर्गों के साथ एक पल्सर समेत तीन बाइकों पर सवार होकर आ गए और गाड़ी को घेरने की कोशिश की।

जब आशीष ने गाड़ी नहीं रोकी, तो हमलावरों ने जान लेने की नीयत से स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ 6-7 राउंड गोलियां दाग दीं। साथ ही अन्य हमलावरों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थरों की बौछार कर दी, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश रास्ते भर गालियां देते, असलहे लहराते और गाड़ी रोकने के लिए जान से मारने की धमकी देते हुए पीछा करते रहे।

मौत को सामने देख आशीष ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और सीधे किशुनगंज बाजार स्थित पुलिस चैकी के सामने जाकर ब्रेक लगाया। सामने पुलिस चैकी देख हमलावरों के होश उड़ गए और वे मौके से फरार हो गए।

पीड़ित का दावा है कि आरोपी शातिर अपराधी हैं और पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं, जिनका पूरे क्षेत्र में खौफ है। उन्होंने आशंका जताई है कि हमलावरों का मकसद लूटपाट या अवैध वसूली (रंगदारी) भी हो सकता है। इस जानलेवा हमले के बाद से तीनों युवक गहरे सदमे में हैं और उन्हें दोबारा हमले का डर सता रहा है। पीड़ित ने कोहड़ौर पुलिस से नामजद व अज्ञात हमलावरों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।उक्त प्रकरण के बाबत पूछे जाने पर कोहड़ौर एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीएनएस की धारा 109(1) के  तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।बाकी अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |