Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-पुत्र गंभीर घायल! बेटे की शादी की दावत बांटने जा रहा था परिवार, हादसे में पलभर में मातम में बदली खुशियां


बीसलपुर। बेटे की शादी की दावत बांटने रिश्तेदारियों में जा रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुंडी घाट निवासी बसंत लाल अपनी पत्नी कांति देवी (50) और पुत्र रवि (21) के साथ मोटरसाइकिल से बेटे की शादी की दावत बांटने रिश्तेदारियों में जा रहे थे। उनकी बाइक खुदागंज की ओर से आ रही थी, जबकि अज्ञात वाहन बीसलपुर की तरफ जा रहा था। गोवल पतिपुरा के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में कांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंत लाल और उनका पुत्र रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला और एसएसआई रमेश चंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बेटे की शादी की खुशियां बांटने निकले परिवार पर हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। कांति देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियों के बीच परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |