प्रतापगढः श्रीराम कथा की शोभायात्रा में भव्य झांकी निकालेगें श्रीरामलीला समिति सगरासुंदरपुर के कलाकार
November 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 16 नवंबर को आयोजक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के नेतृत्व में क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा में श्रीराम रामलीला समिति लक्ष्मणपुर रोड सगरासुंदरपुर की ओर से आकर्षक एवं भव्य झांकी निकाली जाएगी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।समिति के अध्यक्ष समाजसेवी संजय शुक्ल ने बताया कि समिति की ओर से शोभायात्रा में भव्य झांकी की तैयारियां रत्नाकर तिवारी व शिव शंकर शुक्ल के सहयोग से की जा रही हैं। झांकी के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक प्रसंगों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
