लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के 92वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज 57 प्रशिक्षु प्रांतीय सिविल सेवा (च्ब्ै) अधिकारियों ने मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज (कश्मीरी मोहल्ला) की छात्राओं और रिशिता मैनहट्टन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी प्लांट का निरीक्षण किया।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट (सॉलिड वेस्ट) प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़ी व्यावहारिक प्रक्रियाओं को समझना था।
नगर निगम अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को लिगेसी वेस्ट और घैला स्थित कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण कार्यों की पूरी जानकारी दी गई। प्लांट में बायो-कंपोस्ट से ग्रेन्यूल तैयार करने की प्रक्रिया और कचरे से निकलने वाले आरडीएफ के वैज्ञानिक निस्तारण को बारीकी से समझाया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने लखनऊ नगर निगम के इस मॉडल की जमकर तारीफ की। चर्चा के दौरान इस मॉडल को अन्य शहरों में लागू करने तथा छोटे शहरों के लिए श्क्लस्टर आधारित व्यवस्थाश् विकसित करने के सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। स्कूली छात्राओं को कचरे के पृथक्करण और स्वच्छता का महत्व बताया गया, वहीं त्ॅ। के सदस्यों ने भी कचरा प्रसंस्करण की पूरी प्रणाली का अवलोकन किया।
इस अवसर पर नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वर्मा और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
