Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः छठ पूजा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण


पूरनपुर। आगामी छठ पूजा एवं मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा थाना हजारा क्षेत्र में छठ पूजा वं मेला स्थल का भ्रमण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस दौरान अधिकारियों द्वारा पूजा स्थल एवं घाटों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि छठ पूजा एवं मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा घाटों, मेला परिसर एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने, यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखने, पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा पूजा एवं मेले के दौरान निरंतर निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में छठ पूजा संपन्न कर सके पुलिस द्वारा छठ पूजा एवं मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |