Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बार-बार पेट फूलने के पीछे आपकी डाइट हो सकती है ज़िम्मेदार, डॉक्टर ने गिनाए ब्लोटिंग बढ़ाने वाले फूड्स


आजकल बहुत से लोग पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार खाना खाने के बाद पेट भारी महसूस होने लगता है या गैस और असहजता की परेशानी होने लगती है। डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि इसके पीछे आपकी रोजाना की डाइट भी जिम्मेदार हो सकती है। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं किन चीजों को खाने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है?
बार-बार पेट फूलने के पीछे ये फूड्स हो सकते हैं ज़िम्मेदार

राजमा: राजमा में रेफिनोज़ और बहुत सारे फर्मेंटेबल कार्बोहाडट्रेड्स होते हैं। ये छोटी आंत में अच्छी तरह से नहीं पचता है जिससे आंतों में गैस और पेट फूलने की समस्या होती है जिससे ब्लोटिंग हो सकती हैं. दरअसल, राजमा फाइबर से भरपूर होता है, जिसे पचाने में कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है जिससे गैस बन सकती है। राजमा में मौजूद कुछ कार्बोहाइड्रेट संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों में ब्लोटिंग बढ़ा सकते हैं।


छोले: छोले सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन इनमें फर्मेंटेबले कार्ब्स और फाइबर हाई होता है। तो ऐसे में अगर आप ज़्यादा पोर्शन में छोले खाते हैं खासकर डिनर में तो गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।


प्याज: भारतीय खानपान में प्याज सबसे ज़रूरी सामग्री मानी जाती है लेकिन यह ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकती है। दरअसल, प्याज में फ्रक्टन्स नामक एक खास तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है, जो कई लोगों में पेट फूलने और गैस की समस्या को बढ़ा सकता है।


दूध: दूध पीने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ती है। दरअसल, दूध में लैक्टोज नाम की प्राकृतिक शुगर होती है। इसे पचाने के लिए शरीर में 'लैक्टेज' एंजाइम की जरूरत होती है। जब शरीर में इस एंजाइम की कमी होती है, तो लैक्टोज पूरी तरह पच नहीं पाता और बड़ी आंत में पहुंचकर बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंट होता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |