Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए शख्स को मिलने बुलाया, फिर बंधक बनाकर की मारपीट




राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हनीट्रैप और लूट का एक हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। यहां एक शख्स को डेटिंग ऐप के जरिए झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया गया। जब शख्स वहां पर पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद महिला की साथियों ने शख्स को वहां पर रोककर उससे मारपीट भी की। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैें कि इस मामले के बारे में अब तक क्या कुछ पता लगा है।

दिल्ली में हनीट्रैप, उगाही और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ हौ और पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार, डेटिंग ऐप के जरिए शख्स को मिलने के लिए बुलाया गया था। फिर उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि ओखला अंडरपास के पास महिला के साथियों ने पीड़ित को रोका और उसके साथ मारपीट भी की।

सामने आई जानकारी के अनुसार, शख्स को गौतमपुरी की मस्जिद कॉलोनी में किराये के मकान में ले जाकर बंधक बनाया गया और मामला निपटाने और तलाक के खर्च के नाम पर 4 लाख रुपये मांगे गए। इसके साथ ही पीड़ित पर लोन लेने और क्रेडिट कार्ड से पैसे जुटाने का दबाव भी बनाया गया। एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्रेडिट कार्ड से 3.01 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी खुलासा हुआ। बता दें कि इस मामले में सरिता विहार थाने में 30 अक्टूबर 2026 को FIR दर्ज हुई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के रेस्टोरेंट में 'डेटिंग स्कैम' का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने आनंद विहार इलाके के एक नामी रेस्टोरेंट में चल रहे जबरन वसूली और ठगी के रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी ग्राहकों को डरा-धमकाकर और मारपीट करके उनसे मोटी रकम वसूलते थे। बताया जा रहा है कि उस रेस्टोरेंट में थोड़ी देर रुकने पर ही पीड़ित को अचानक से लगभग 21,000 रुपये का एक बहुत ही बढ़ा बिल थमा दिया गया। जब पीड़ित ने पैसे देने में हिचकिचाहट दिखाई, तो उसे डराया-धमकाया गया और उसके साथ मारपीट तक की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |