पीलीभीतः राम होटल में विधायक बाबूराम पासवान ने युवाओं से किया सीधा संवाद, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
November 15, 2026
पूरनपुर। नगर के राम होटल में विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। विधायक ने युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी अपेक्षाएं, सुझाव और समस्याएं सुनीं कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई विधायक ने युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे इनका लाभ उठाने की अपील की उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं देश और प्रदेश के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है युवाओं के सुझाव और उनकी अपेक्षाओं को जानना जरूरी है, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सके कार्यक्रम में निर्भय पासवान उर्फ नितिन, रमन वर्मा, बलजीत सिंह, कमल आजाद सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे विधायक ने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं का आभार जताया।
