पीलीभीतः नारी शक्ति क्लब ने नवजातों को बांटे वस्त्र, जरूरतमंद परिवार को दी 11 हजार की मदद
November 15, 2026
पूरनपुर। मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए नारी शक्ति क्लब की महिलाओं ने सरकारी अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया इस दौरान क्लब की सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं को नन्हें वस्त्र और जच्चा माताओं को कैप व मोजे वितरित किए साथ ही मिठाई बांटकर माताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की नवजात शिशुओं के लिए नए वस्त्र पाकर माताओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी इस दौरान क्लब की सदस्यों ने एक जरूरतमंद परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया क्लब की वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष सविता खंडेलवाल, वर्तमान अध्यक्ष प्रभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधा गुप्ता और सचिव डॉ. नीता सुशील अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं अस्पताल प्रशासन ने क्लब की इस पहल की सराहना की क्लब की सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और महिलाओं के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही उनके संगठन का उद्देश्य है उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।
