पीलीभीतः पूरनपुर में लकड़ी के कारोबार पर उठे सवाल, अवैध कटान और लोडिंग का आरोप! सिमराया में शीशम का हरा पेड़ कटने पर पहुंची वन विभाग की टीम
November 15, 2026
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में लकड़ी के कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं आरोप है कि क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का कटान दिन-रात बेखौफ तरीके से कराया जा रहा है पेड़ों को काटने के बाद ट्रॉलियों के माध्यम से लकड़ी टालों तक पहुंचाई जाती है शाम ढलते ही टालों पर लकड़ी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है और रात के सन्नाटे में ट्रकों में लकड़ी की लोडिंग की जाती है स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि रात करीब तीन बजे से सुबह पांच बजे तक ट्रकों में लकड़ी भरकर उन्हें रवाना किया जाता है आरोप है कि विभागीय निगरानी से बचने के लिए लकड़ी से भरे ट्रकों के आगे-पीछे लोगों को लगाया जाता है,जो पूरनपुर से पीलीभीत तक उनके रास्ते पर नजर रखते हैं हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है शेरपुर रोड पर परचून की दुकानों की तरह संचालित हो रही लकड़ी की टालों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कुछ टालों के पंजीकरण और उनके संचालन की वैधता को लेकर जांच की मांग उठ रही है सवाल यह है कि आखिर इन टालों पर पहुंचने वाली लकड़ी का स्रोत क्या है और उसका वैध अभिलेख विभाग के पास उपलब्ध है या नहीं इसी बीच घुंघचाई क्षेत्र के ग्राम सिमराया में ठेकेदार द्वारा हरे-भरे शीशम के पेड़ का कटान किए जाने का मामला सामने आया है पेड़ काटे जाने की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई घटना के बाद क्षेत्र में पेड़ों के कटान को लेकर चर्चा तेज हो गई है अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पेड़ काटने के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं एक तरफ हरे-भरे पेड़ों के कटान और लकड़ी के परिवहन को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर लकड़ी की टालों के संचालन पर भी सवाल उठ रहे हैं ऐसे में सामाजिक वानिकी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है जरूरत है कि क्षेत्र में संचालित लकड़ी की टालों के अभिलेखों, लकड़ी के स्रोत, कटान की अनुमति और रात में होने वाले परिवहन की निष्पक्ष जांच कराई जाए जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
