प्रतापगढः प्रताड़ना को लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। दहेज प्रताड़ना को लेकर लालगंज पुलिस ने ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के जलेसरगंज बाजार निवासी मो0 अली की पुत्री रेशमा बानो ने दी गयी तहरीर में कहा है कि पिछले वर्ष उसकी शादी फतेहपुर जिले के खागा थाना के धूमनगंज निवासी मो0 अजमेरी सुत मो0 सिद्दीकी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। बीती छब्बीस अगस्त को ससुराल के लोगों ने उसे मारापीटा। आरोपियों द्वारा उस पीड़िता के गहने भी छीन लिये गये। ससुराल वापस आने पर पीड़िता को जानलेवा धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति मो0 अजमेरी, सास कैसर जहां, संजीला, ससुर मो0 सिद्दीकी, देवर मो0 अजहर, ननद असमत जहां व साहिस्ता के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
