Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः किशोरी का अपहरण, तीन के खिलाफ मुकदमा


लालगंज/प्रतापगढ़। किशोरी के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के खानापट्टी निवासिनी कैसर बानो पत्नी पप्पू अली ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है। कि बीती तेरह नवम्बर को सुबह चार बजे आरोपी उसकी सत्रह वर्षीया बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गये। आरोप है कि बेटी घर से सोने चांदी के जेवरात व तीस हजार रूपये नगद भी उठा ले गयी है। जानकारी करने पर पता चला कि मध्यप्रदेश के बड़ी टउरिया, शिवपुरी निवासी अरविन्द रावत उर्फ अरूआ उसकी बेटी को वहीं के रहने वाले देवेन्द्र रावत तथा श्रीनिवास की सजिश से भगा ले गये। परिजनों ने पूछताछ की तब आरोपियों ने गाली गलौज करते हुये जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरविन्द समेत तीन के खिलाफ अपहरण, गाली गलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |