प्रतापगढः टीचर्स प्रीमियम लीग में सुपर जॉइंट्स ने जीता उद्घाटन मैच
November 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। लालगंज के समीप केशवपुर मैदान पर रविवार को जिला स्तरीय टीचर्स प्रीमियम लीग के उद्घाटन मैच में सुपर जॉइंट्स वर्सेज स्पार्टन इलेवन के बीच हुये रोमांचक मुकाबले में सुपर जॉइंट्स ने विजेता का खिताब हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सुपर जॉइंट्स ने निर्धारित दस ओवर में 147 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुये स्पार्टन इलेवन की टीम मात्र 111 रनों पर सिमट गई। सुपर जॉइंट्स ने 36 रनों से उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया। इसके पहले प्रतियोगिता का बीएसए देवव्रत सिंह व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राशिसं के अध्यक्ष संतोष मिश्रा तथा संचालन समिति के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ओमी ने किया। समिति के आयोजक नवनीत सिंह तथा संरक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय दीपक एवं महामंत्री विष्णु ंिसह ने उद्घाटन मैच के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, स्काउट शिक्षक सुशील सिंह, विनय सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, प्रफुल्ल पाण्डेय, विकास तिवारी, सुनील चैहान, उत्तम सिंह, रोशन सिंह, संदीप यादव तथा अशुतम सिंह मौजूद रहे।
