Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुरः घर में घुसकर महिला से मारपीट,गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप! परिजनों को भी पीटा,घर का सामान तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त , पीड़िता ने थाने में दी तहरीर


मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपत्ती गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट करने,गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सरीना पत्नी रोज्जन ने थानाध्यक्ष विंध्याचल को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार,12 नवंबर की शाम करीब सात बजे बड़कू पुत्र तरिकत, इदु पुत्र बड़कू और ऊदल पुत्र मुन्नू कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने सरीना के बाल पकड़कर मारपीट की और घसीटते हुए गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।

पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखे चूल्हे सहित अन्य सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता ने तहरीर में परिवार के सदस्यों को चोटें आने और घटना के बाद से भयभीत होने की बात कही है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |