Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: शिक्षा जीवन में सर्वोपरि है इससे होता है संस्कार का ज्ञान -राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य


अदलहाट/मिर्जापुर। शिक्षा सर्वोपरी है इससे संस्कारों का ज्ञान होता है यह उजागर असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित एक समारोह रविवार को व्यक्त की वे विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे,इन्होंने आगे कहा कि मनुष्य को अपनी जड़ इतिहास को नहीं भूलना चाहिए, इन्होंने विद्यालय में पहुंचकर अपनी यादों को ताजा किया।

संबोधन के पूर्व इन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर की पंक्तियां सुनते हुए कहा कि शिक्षक कुम्हार होता है जो बच्चों को तराशकर उन्हें योग्य बनाता है उन्हें यदि डांटता तो मात्र जवान से कुम्हारों की तरह घड़ा बनाने के लिए ऊपर से तो ठोकता है परन्तु सुरक्षा के लिए नीचे से हाथ लगाए रहता है। उन्होंने से बच्चों से मेहनत पड़ने तथा गुरुजनों का आदर करने की सीख दी आगे उन्होंने बच्चों से मेहनत से पढ़ने तथा गड़बड़ाने की आवश्यकता नहीं है, निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए ताकि किसी अच्छे मुकाम तक पहुंचा जा सके। ये हमे जानकर अत्यंत खुशी हो रही है कि बेटियां आगे बढ़ रही है, और पड़ रही है हमे जात वाद धर्म वद की दूषित बुराइयों से निकलकर अच्छा इंसान बनना चाहिए उन्होंने कहा कि कीचड़ कमल खिलता है हमे देश में आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति बनी बैठी है हम सबको गर्व है। 

कार्यक्रम का शुरुवात मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व् सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के बाद शुरू हुआ। मंच पर क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल,मोहन तिवारी,नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी मंचासीन रहे। जिन्होंने सभा को संबोधित किया। विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य शशि शेखर भट्ट द्वारा माल्यार्पण अंगवस्त्रम से उन्हें सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में किसान नेता सिद्ध नाथ सिंह , प्रल्हाद सिंह, जगदीश सिंह, संजय श्रीवास्तव अकिलुद्दीन, बजरंगी कुशवाहा, विनोद मिश्र, बाल कृष्ण पांडे, भगवान दास पांडे , अरुण कुमार, भग्गल प्रसाद, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |