Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने संभाली दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। किसी व्यक्ति के जीवन की क्षति की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करती है। इसी भावना के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ रमपुरा पहुंचकर मृतक राजेश कोली के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक हादसे में राजेश कोली की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस दौरान भारत भूषण चुघ और मुकेश कुमार ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सहायता राशि में और वृद्धि की जाएगी।

परिजनों से बातचीत के दौरान जब भारत भूषण चुघ को पता चला कि मृतक की दो बेटियां अविवाहित हैं, तो उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोनों बेटियों की शादी की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियों के विवाह में वह हरसंभव सहयोग करेंगे।

भारत भूषण चुघ ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से समाज के बीच काम करने वाला संगठन है। किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |