लखनऊ में आयोजित पहल में एआई आधारित व्यावसायिक विकास, मेंटरशिप और विभिन्न उद्योगों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा
लखनऊ। उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने होटल लीनिएज, गोमती नगर में ‘फाउंडर्स सर्कल दृ दिवाली गाला नाइट’ का आयोजन किया। इस अवसर पर स्थापित उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और उभरते स्टार्टअप संस्थापकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यावसायिक अवसरों की पहचान, उद्योग जगत के अनुभवों का आदान-प्रदान तथा नए व्यावसायिक संबंधों और सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ज्योति दीवान, चेयरपर्सन, जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके पश्चात डॉ. सुषमा विष्णानी, निदेशक, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने अपने संबोधन में नवाचार और व्यावसायिक विकास को गति देने के लिए उद्योग जगत से जुड़े उद्यमशीलता इकोसिस्टम के महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ. विष्णानी ने कहा, “उद्यमिता को वास्तविक गति तब मिलती है, जब नए विचारों, अनुभवों और अवसरों का संगम होता है। फाउंडर्स सर्कल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि स्थापित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और उभरते उद्यमियों को एक मंच पर लाया जाए, ताकि ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार और सार्थक व्यावसायिक सहयोग के नए अवसर विकसित हो सकें। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित ज्ञान-साझाकरण सत्र रहे, जिनमें बदलते व्यावसायिक परिदृश्य, उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा की गई।कैमंडा के सीनियर टेक्निकल अकाउंट मैनेजर अर्जुन सिंह ने ‘इंटेलिजेंस दैट एक्सेलरेट्स’ विषय पर आयोजित सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रोसेस ऑर्केस्ट्रेशन और एजेंटिक एआई की व्यावसायिक उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंट ऑटोमेशन के माध्यम से व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, निर्णय लेने की क्षमता बेहतर की जा सकती है और व्यवसायों को विस्तार के लिए तैयार किया जा सकता है।वहीं, छप्पन भोग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ मार्केटिंग क्षितिज गुप्ता ने ‘ट्रेडिशन, रीइमैजिन्ड’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि पारंपरिक और स्थापित ब्रांड किस प्रकार अपनी मूल पहचान एवं विरासत को बनाए रखते हुए बदलते बाजार, उपभोक्ताओं की नई पसंद और आधुनिक ब्रांड निर्माण की रणनीतियों के अनुरूप स्वयं को विकसित कर सकते हैं।
इस अवसर पर जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा टाई लखनऊ के फाउंडिंग प्रेसिडेंट आशीष कौल को उद्यमशीलता इकोसिस्टम के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम से जुड़े उभरते उद्यमियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इससे उन्हें अनुभवी उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने तथा संभावित व्यावसायिक साझेदारियों और मार्गदर्शन के अवसर तलाशने का मंच मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ओपन हाउस में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव, विचार और व्यावसायिक संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की।
डॉ. ज्योति दीवान, चेयरपर्सन, जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने कहा, “फाउंडर्स सर्कल की परिकल्पना केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक ऐसे उद्यमशील समुदाय के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें, मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें और नए व्यावसायिक सहयोग की संभावनाएं तलाश सकें। हमारा विश्वास है कि इस प्रकार का संवाद उद्यमों के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग और दिवाली समारोह के साथ हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से नए व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत किया।
