Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः छठ महापर्व पर नगर निगम की दोहरी सौगात ! 110 घाटों पर चाक-चैबंद इंतजाम, महिला कर्मचारियों को 16 नवंबर को विशेष अवकाश


लखनऊ। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व श्छठश् को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ नगर निगम ने शहर भर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं दूसरी ओर महिला कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा भी घोषित किया गया है।

नगर निगम द्वारा शहर के कुल 110 छठ घाटों (47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों) पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं जैसे सभी घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बैरिकेडिंग, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने के लिए हर घाट पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां नगर निगम की टीमें मुस्तैद रहेंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

छठ महापर्व के पावन अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम एवं जलकल विभाग में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों के लिए 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को एक दिन के विशेष अवकाश के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने अपने आदेश में कहा कि छठ पर्व महिलाओं द्वारा पूरी निष्ठा और 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ मनाया जाता है। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ इस पर्व का समापन होगा, ऐसे में सभी महिला कर्मचारी अपने परिवार के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसलिए यह विशेष अवकाश सुनिश्चित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |