Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: गौ सेवा आयोग के सदस्य ने परसीपुर गौशाला का किया निरीक्षण, भूसा, चोकर, चूनी, हरा चारा और साइलेज की व्यवस्था परखी, बाउंड्रीवॉल निर्माण का दिया भरोसा


लम्भुआ/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय ने विकासखंड लम्भुआ की परसीपुर गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर गोवंशों के रखरखाव, स्वास्थ्य और खानपान की व्यवस्थाओं को परखा। भूसा, चोकर, चूनी, हरा चारा और साइलेज की उपलब्धता की जानकारी ली। व्यवस्थाओं को देखकर वह गौशाला संचालक रमाशंकर पांडेय के प्रयासों से संतुष्ट नजर आए।

गौशाला पहुंचने पर संचालक रमाशंकर पांडेय एवं पशु चिकित्सक श्रवण मौर्य ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने गोवंशों को गुड़ और केला खिलाकर पूजन भी किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालक ने बाउंड्रीवॉल निर्माण की आवश्यकता बताई, जिस पर रमाकांत उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि गाय सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि प्रगति और स्वास्थ्य का विषय है। गोबर और गोमूत्र से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों की लागत घटने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। गौ संरक्षण को कृषि और आत्मनिर्भरता से जोड़ना समय की जरूरत है।

इस अवसर पर सीवीओ प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ. एसके मौर्य, देवी प्रसाद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |