Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: मुख्य सचिव की वीसी के बाद डीएम सख्त, खाद, धान-गन्ना क्रय, पराली और गोवंश पर लापरवाही न बरतने के निर्देश


सुल्तानपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। वीसी में खाद की उपलब्धता, धान व गन्ना क्रय, पराली जलाने से रोकथाम और गोवंश संरक्षण की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उर्वरक का वितरण पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से हो। ई-पॉस मशीन खराब होने पर तत्काल ठीक कराई जाए। सभी सहकारी समितियां रोस्टर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से खुली रहें। जहां खाद की कमी हो, वहां डीएपी सहित अन्य उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, जोत के रकबे और फसल की जरूरत के अनुसार ही खाद दी जाए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल क्षति का स्थलीय सत्यापन कराकर पात्र किसानों को समय से क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश दिए गए।

धान क्रय में किसानों का पंजीकरण बढ़ाने और राजस्व विभाग को सत्यापन में तेजी लाने को कहा गया। क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो और लक्ष्य समय से पूरा किया जाए।

गोवंश संरक्षण में गो-आश्रय स्थलों में चारे-पानी की समुचित व्यवस्था, भरण-पोषण योजना में अधिक से अधिक लोगों को गोवंश गोद लेने के लिए प्रेरित करने, चारागाह पर हरा चारा उगाने और कैटल शेड निर्माण के निर्देश दिए गए।

गन्ना क्रय की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में गन्ने का कुल रकबा 6,894.187 हेक्टेयर है और करीब 50.81 लाख कुंतल उत्पादन संभावित है। 4 चीनी मिलों में से 1 मिल द्वारा 15 नवम्बर तक 3,500 कुंतल गन्ने की खरीद की जा चुकी है।

पराली को लेकर किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करने और प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन हो, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |