संग्रामपुर: पराली जलाई तो होगी कार्रवाई, प्रशासन सख्त
November 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कृषि विभाग के व समस्त ग्राम सचिवों के साथ ब्लाक सभागार में फसल अवशेष जलानें की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर बैठक की गई। बैठक में समस्त बैठक में सहभागिता करने वाले अधिकारियों को बताया गया कि गांव में चैपाल के माध्यम से व अन्य माध्यमों से किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानियों व प्रभावों से जागरूक करें।बैठक की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि अमेठी जिले के जिलाधिकारी के पराली न जलाने के सख्त निर्देश के पालन कराने व किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानियों को जागरूक करने के लिए आज संग्रामपुर सभागार में कृषि विभाग व ग्राम सचिव के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि किसानों के पराली जलाने से मिट्टी को उर्वरक बनाने वाले कीटाणु मर जाते हैं और सबसे बड़ी हानि पर्यावरणीय क्षति होती है जिसके कारण दूषित हवा में जीवन यापन करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरूक किया जाएगा इसके लिए चैपाल व अन्य माध्यम बनाया जाएगा।साथ ही किसान पराली जलाते मिला तो उसपर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी व आर्थिक दंड भी दिया जाएगा। बैठक में संग्रामपुर क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी सी पी उपाध्याय,राम केदार निषाद, राजकुमार,पवन कुमार,व समस्त ग्राम सचिव बैठक में शामिल हुए।
