Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महिला कलेक्टर को अश्लील संदेश, थलपति विजय के विधायक का कारनामा


तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्लाकुरिची के विधायक सी. अरुल विग्नेश पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने महिला जिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सऐप मैसेज भेजे। इस मामले के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले में एक मीडिया रिपोर्ट को स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में ही विधायक पर ये गंभीर आरोप हैं।

मामला सिर्फ अश्लील मैसेज भेजने तक सीमित नहीं है बल्कि आरोप ये भी हैं कि विधायक सी. अरुल विग्नेश पहले भी दुर्व्यवहार कर चुके हैं और नशे की हालत में कलेक्टर के आवास पर जा चुके हैं।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के DGP को पत्र लिखा है और मांग की है कि इस मामले में बिना किसी राजनीतिक प्रभाव के निष्पक्ष जांच कराएं और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखकर 7 दिनों के भीतर विस्तृत 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) सौंपें।

सी. अरुल विग्नेश कल्लाकुरिची विधानसभा सीट (एससी आरक्षित) से 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) के उम्मीदवार के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने एआईएडीएमके के एस. राजीवगांधी को हराया था।

बता दें कि टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) पार्टी, अभिनेता से राजनेता बने सी जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय की पार्टी है। वे इसके संस्थापक और अध्यक्ष हैं। साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ये पार्टी सत्ता में आई है।

कल्लाकुरिची कलेक्टर को व्हाट्सऐप पर अनुचित संदेश भेजने के आरोपों पर, TVK विधायक अरुल विग्नेश का कुछ दिन पहले बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था, "सबको इन अफवाहों के बारे में पता चल गया है। मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अफवाहें तो बस अफवाहें होती हैं। यह सच नहीं है। सांसद (DMK सांसद कनिमोझी) ने आरोप लगाया है कि मैंने ऐसा किया है। कलेक्टर के बंगले पर सुरक्षा गार्ड और CCTV लगे हैं। मैं वहां कैसे जा सकता हूं? मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं। मैं यहां लोगों, CM सी. जोसेफ विजय और TVK की वजह से हूं। इसलिए, मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं। इसलिए, ऐसी अफवाहें न फैलाएं। मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। इस तरह की गंदी राजनीति न करें। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं, न कि ऐसी अफवाहों का जवाब देने के लिए।"

तमिलनाडु भाजपा को छोड़कर “We The Leaders” नाम के राजनीतिक आंदोलन को शुरु करने वाले के अन्नामलाई ने भी इस मामले में टीवीके सरकार को घेरा है। के. अन्नामलाई ने पत्रकारों से बात करते हुए, कल्लाकुरिची विधायक और एक कलेक्टर से जुड़े कथित मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय और सत्ताधारी TVK की "चुप्पी" पर सवाल उठाए। उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि कलेक्टर सरकारी कार्यक्रमों से नदारद रहे हैं, और मांग की कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय स्पष्ट करें कि क्या विधायक ने महिला अधिकारी को कोई अनुचित टेक्स्ट मैसेज भेजा था।

बता दें कि दिवाली के मौके पर भी तमिलनाडु की विजय सरकार बहुत चर्चा में रही थी। विजय सरकार तोहफे में 100 रुपये में 10 सब्जियों की स्पेशल किट दे रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |