मिर्जापुर: आगामी त्योहारों पर महिला सुरक्षा के लिए बाजारों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी
November 04, 2026
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थाथानीय ना परिसर में बुधवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ नक्सल मड़िहान मोहम्मद फहीम कुरैशी एवं नायब तहसीलदार मड़िहान मनोज गिरी ने की। इसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।बैठक में धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। सीओ नक्सल ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं चट्टी-चैराहों पर भीड़ को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख बाजारों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिससे खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि बाजारों में पुलिस बल के साथ चैकीदारों की भी तैनाती रहेगी। ज्वेलर्स एवं आभूषण की दुकानों पर त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दुकान संचालक सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग कर सकते हैं।आवश्यकता के अनुसार वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने एवं माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संवेदनशील मामले की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी को दें। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आमजन का सहयोग जरूरी है।वहीं नायब तहसीलदार मड़िहान ने साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने की बात कही।इस दौरान थाना प्रभारी राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा, उपनिरीक्षक गोरख प्रसाद, धनसरिया के ग्राम प्रधान जनमेजय, मुन्ना सिंह, जितेंद्र, संजय अन्य मौजूद रहे।
