पीलीभीत। बीसलपुर में बाबा खाटू श्याम का भव्य एवं विशाल जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 नवंबर 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन 130 विधानसभा बीसलपुर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी डॉ. रत्नेश गंगवार के संयोजन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन के दौरान बाबा श्याम के भजनों की भव्य प्रस्तुति होगी। इसमें खाटू धाम से रजनी राजस्थानी, वृंदावन से अंजलि श्याम प्रिया, दिल्ली से आकाश भानु और अयोध्या से सुजीत पांडेय सहित अन्य भजन गायक शामिल होकर अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन, जयकारों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु बाबा के दरबार में अपनी अर्जी लगाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम 17 नवंबर को तारा वेंकट हॉल, बीसलपुर में आयोजित होगा।
