संग्रामपुरः आगामी ठंड से दुधारू पशुओं को बचाने की करे व्यवस्था
November 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को संग्रामपुर क्षेत्र के न्याय पंचायत कसारा के ग्राम सभा जरौटा में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया मेले का शुभारंभ भाजपा ब्लाक अध्यक्ष राजेश शुक्ला प्रधान मंसाराम मिश्रा की संयुक्त गौ पूजन से शुरू हुआ। स्वास्थ्य मेले में तारापुर,जरौटा, कसारा, उत्तर गांव आदि गांव की पशुपालक मेले में पहुंचकर मेले का लाभ उठाया। पशु स्वास्थ्य मेले में कार्यवाहक सीवीओ डॉ बृजेश पाण्डेय ने पशुपालकों को आगामी ठंड से बचने के लिए दुधारू पशु की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि ठंड आ रही है जो दुधारू पशुओं के लिए बेहद खतरनाक होती है ठंड के समय अलाव की व्यवस्था साफ सफाई सूखा चारा व स्वास्थ्य परीक्षण पर ध्यान देना है। मेले को लेकर मुख्य अतिथि ब्लॉक संग्रामपुर के भाजपा के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सभी वर्गों का विकास हुआ है सभी वर्गों पर उनका ध्यान रहा है सभी वर्गों का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन उनके निर्देश पर आज ब्लॉक संग्रामपुर के ग्राम सभा जरौटा में किया गया है जिसमें किसानों के पशुओं के रखरखाव दुधारू पशु की सुरक्षा उनके खान-पान जैसी व्यवस्था के बारे में कार्यवाहक सीवीओ डॉ बृजेश पाण्डेय द्वारा बताया गया उन्होंने बताया कि पशुओं के उच्च स्वास्थ्य के लिए लाभ वर्धक दवाई भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में शंभू नाथ पांडे, रामचंद्र मिश्रा, दिनेश मौर्य, सहित सैकड़ो पशुपालक इस कार्यक्रम में शामिल हुए पशु स्वास्थ्य विभाग से पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार पैरावेट -विकास सिंह -जयनराराण मिश्रा कपिल देव आशीष तिवारी नागेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
