Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बीडीओ ने किया लक्ष्मी पूजन, दीप जलाकर मांगी सुख-समृद्धि


बीडीओ प्रवीण कुमार बोले- कार्यालय भी कर्मचारियों का परिवार, क्षेत्र में निरंतर होता रहे विकास


संग्रामपुर/अमेठी। छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को विकासखंड संग्रामपुर के ब्लॉक मुख्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर दीप जलाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के लिए उसका घर महत्वपूर्ण होता है, उसी प्रकार कर्मचारियों के लिए उनका कार्यालय भी एक परिवार और घर के समान है। इसलिए सभी कर्मचारियों ने मिलकर अपने कार्यालय में मां लक्ष्मी का पूजन किया और दीप जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से संग्रामपुर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। क्षेत्र का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी सहयोग, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील भी की। दीप प्रज्वलन के साथ ब्लॉक परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह, ग्राम पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार यादव सहित ब्लॉक मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |