तिलोईः 39 हजार रुपये और आईफोन बरामद! मोहनगंज पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा
November 07, 2026
तिलोई/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 39 हजार रुपये नकद और एक आईफोन-13 बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम पासी (22) पुत्र सुखलाल निवासी दिछौली, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में 7 नवंबर 2026 को थाना मोहनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शुभम पासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना मोहनगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 350ध्26 की धाराओं 308(7) एवं 317(2) बीएनएस के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें 39 हजार रुपये नकद और एक आईफोन-13 बरामद हुआ। पुलिस बरामद नकदी एवं मोबाइल फोन के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम सिंह राठौर एवं कांस्टेबल सन्नी कुमार ठाकुर थाना मोहनगंज शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
