Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः छठ महापर्व में तीसरे दिन की गई डूबते हुए सूर्य की उपासना


बीसलपुर। जनपद की तहसील बीसलपुर क्षेत्र स्थित किसान सहकारी चीनी मिल कॉलोनी परिसर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मिल में कार्यरत पूर्वांचल के कर्मचारियों के परिवारों ने अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।शाम ढलते ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर, सिर पर पूजन सामग्री से भरे दउरा और सूप रखकर छठ मईया के लोकगीत गाते हुए जलाशय घाट पर पहुंचे। घाट पर पहुंचकर व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की और डूबते हुए सूर्य देव को दूध व जल से पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान संपूर्ण मिल परिसर छठ के पारंपरिक गीतों और जयकारों से गूंज उठा।पूजा को लेकर घाट पर विशेष साफ-सफाई और आकर्षक  सजावट की गई थी। कर्मचारियों और उनके परिजनों ने सामूहिक रूप से इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। अमरजीत ने बताया कि सोमवार सुबह उदीयमान (उगते हुए) सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने और पारण करने के साथ ही इस चार दिवसीय कठिन व्रत व महापर्व का विधिवत समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |