Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: गाय-भैस को रहेगी तकलीफ तो नहीं देंगी दूध


संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार संग्रामपुर क्षेत्र के कसारा में आयोजित  पं दीनदयाल पशु आरोग्य मेले में पशु चिकित्सक डॉ बृजेश पाण्डेय ने बताया कि दुधारू पशुओं को तकलीफ रहेगी तो वै दूध नहीं देंगी। उन्होंने बताया की दुधारू पशुओं के देखभाल बहुत जरूरी है समय पर उन्हें बताया कृमि नाशक दवा समय पर देना चाहिए जिससे पशुओं के पेट में कोई बीमारी नहीं होगी दुधारू पशु स्वास्थ्य रहेंगे और खूब गुणवत्ता युक्त दूध देंगे उन्होंने बताया कि दुधारू पशुओं को थनैला की बीमारी होती है जो जरा सी लपरवाही के कारण होती है। किसानों को थनैला बीमारी से प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दूध निकालने के बाद थन को धुल देना चाहिए और दुधारू पशुओं को कम से कम 30 मिनट तक बैठने देना नहीं चाहिए।पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला के हाथों गौ पूजन करके किया गया।पशु आरोग्य मेले में 200 पशु पालकों ने लाभ उठाया।इस कार्यक्रम में समस्त पशु चिकित्सक ,पशुधन प्रसार अधिकारी पैरावेट व पशु पालक किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |