Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं को शासन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी - राजीव कुमार पाण्डेय


शुकुलबाजार/अमेठी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अमेठी जिला अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार पाण्डेय के मनोनीत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुसाफिरखाना में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह का आयोजन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर हिना खान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आलोक मिश्रा रहे। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा, जिससे उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाया जा सके।मुख्य अतिथि डॉक्टर आलोक मिश्रा ने कहा कि राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एनएचएम संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर अमित प्रताप सिंह, डॉक्टर अलीम, डॉक्टर सत्यम शुक्ला, डॉक्टर तहसीन, एआरओ अशोक कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक जगदीशपुर अजय प्रताप सिंह, बीसीपीएम जगदीशपुर नीरज त्रिपाठी सहित सीएचसी के समस्त सीएचओ, एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, संगिनी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |