Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः गड़वारा के ऐतिहासिक भरत मिलाप में उमड़ा जनसैलाब, सुबह राम-भरत मिलन के साथ हुआ समापन! छह भव्य झांकियों ने मोहा मन, अनुराग पंडित की अवधी गायकी पर झूमे श्रोता, चुटही-जलेबी की दुकानों पर रही भीड़


प्रतापगढ़।जिले में अंतू क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान बन चुका गड़वारा बाजार का भरत मिलाप मेला रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा। पूरी रात चले इस आयोजन का समापन सोमवार सुबह भगवान श्रीराम और भरत के ऐतिहासिक मिलन के साथ हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान रहा।मेले में राम दल, भरत दल, हनुमान दल और लवकुश दल सहित कुल छह आकर्षक झांकियां निकाली गईं। धार्मिक स्वरूप में सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं मेले में स्थानीय प्रसिद्ध चुटही-जलेबी की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले की पारंपरिक मिठाइयों का जमकर आनंद लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध अवधी गायक अनुराग पंडित ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब जलवा बिखेरा। उनकी अवधी गायकी और लोकगीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, रामलीला समिति प्रतापगढ़ के अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, जिला महामंत्री दिनेश सिंह दिन्नू, वरिष्ठ पत्रकार आलोक पाण्डेय एवं अधिशासी अधिकारी अभय रंजन शामिल रहे। समिति अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।मेले में लाखों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी रात सतर्क रहा। अन्तू थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही और चैकी प्रभारी सचिन यादव पुलिस बल के साथ लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।समापन अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, व्यापारियों, पत्रकारों, समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से गड़वारा की ऐतिहासिक परंपरा को एक बार फिर भव्यता के साथ आगे बढ़ाने में सफलता मिली है।कार्यक्रम में रामलीला समिति के संजय सोनी, उमेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सत्यप्रकाश मिश्र, सुनील सोनी, विजय शुक्ला, विकास ऊमर वैश्य, सुधीर मोदी,अभिषेक मिश्र,निहाल सिंह, सुरेश सिंह, राहुल वैश्य, अजय सरोज, वरिष्ठ पत्रकार संतोष पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अरविंद शुक्ला, जीतेंद्र सिंह, शिवशंकर तिवारी, भाजपा नेता नवीन सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवबिलास ऊमर वैश्य, श्याम बाबू जायसवाल, रितिक वैश्य, ऋषि वैश्य, प्रकाश कुमार, सुरेश मोदनवाल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, गौरव जायसवाल, प्रदीप सोनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |