प्रतापगढः कृषि यंत्रों के लाभार्थी चयन के लिए 03 नवम्बर को होगी ई-लाटरी-उप कृषि निदेशक
November 02, 2026
प्रतापगढ़। जिले में उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने सोमवार को बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सी0आर0एम0 एवं एस0एम0ए0एम0 योजना के कृषि यंत्रों जिसकी बुकिंग दिनांक 07 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के मध्य कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल दर्शन 1.0 पर की गयी आनलाइन बुकिंग की सूची में ई-लाटरी के माध्यम से चयन हेतु निर्धारित तिथि एवं प्रक्रिया के अनुसार दिनांक 03 नवम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे से कृषि भवन प्रतापगढ़ के सभागार कक्ष में लाभार्थी चयन हेतु ई-लाटरी की कार्यवाही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष आयोजित की जायेगी।
