प्रतापगढः शादी का झांसा देकर युवती का किया अपहरण, मुकदमा दर्ज
November 11, 2026
प्रतापगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के अपहरण की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता का कहना है कि नौ नवम्बर की रात उसकी तेईस वर्षीया पुत्री को शादी का झांसा देकर रानीगंज कैथौला निवासी अर्पित जायसवाल पुत्र सीताराम जायसवाल कहीं भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
