Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हाथरस: गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश! डीएम ने कहा- गोवंशों के चारे, पानी और ठंड से बचाव की हो समुचित व्यवस्था


हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं और संरक्षित गोवंशों की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंड से बचाव के सभी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि गोवंशों के संरक्षण और रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें तथा गोवंशों के स्वास्थ्य, खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने पात्र पशुपालकों को इच्छुक एवं स्वस्थ गोवंश सुपुर्द करने की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |