लखनऊ: कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया
November 18, 2026
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। फाइलरिया उन्मूलन (आईडीए) अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यशाला में आगामी 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले व्यापक स्वास्थ्य अभियान की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके तहत जनपद के चयनित ब्लॉकों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को फाइलरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी।कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में आयोजित इस मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में जानकारी दी गई कि फाइलरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में एमडीएध्आईडीए अभियान आगामी 19 नवंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 1 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और सभी पात्र व्यक्तियों को आशा एवं अन्य फ्रंटलाइन वर्करों के माध्यम से घर-घर जाकर उनके सामने फाइलरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी, जबकि छूटे हुए व्यक्तियों को बुधवार, शनिवार व रविवार को मापअप राउंड चलाकर दवा पिलाई जाएगी। यह विशेष अभियान जनपद के 3 मुख्य ब्लॉकोंकृबेहजम, फूलबेहड़ एवं पसगवां में संचालित किया जाना है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 दिनों तक जनपद के प्रत्येक घर में दो सदस्यीय 756 टीमें (कुल 1512 डीए, जिसमें 01 पुरुष एवं 01 महिला सदस्य हैं) गृह भ्रमण करेंगी, जिनका 155 पर्यवेक्षकों द्वारा सुपरविजन किया जाएगा। वर्तमान में जनपद की कुल जनसंख्या 48,82,555 है, जिसके सापेक्ष औषधियों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की लक्षित संख्या 8,71,813 है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 01 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाओं तथा गम्भीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी। साथ ही, दवा का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं किया जाना चाहिए। यदि अभियान के दौरान कोई व्यक्ति दवा खाने से छूट जाता है, तो संबंधित आशा, जिसके पास घर पर दवा उपलब्ध रहेगी, उसके घर जाकर दवा का सेवन कराएगी। ज्ञात हो कि फाइलरिया (हाथीपांव) क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसके लक्षणों में पैरों व हाथों में सूजन, काइलेरिया, पुरुषों में हाइड्रोसील, महिलाओं के ब्रेस्ट में सूजन और ट्रॉपिकल स्नोफीलिया शामिल हैं। जिन व्यक्तियों के शरीर में फाइलरिया के परजीवी होते हैं, उन्हें दवा सेवन के उपरांत चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी आना या हल्का बुखार जैसी समस्या हो सकती है, जो कि पुनः 1-2 घंटे में सामान्य हो जाती है। किसी भी गंभीर समस्या के समाधान हेतु जनपद व ब्लॉक स्तर पर श्रिपिड रिस्पान्स टीमश् का गठन किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने में आशा, आंगनबाड़ी, वालंटियर के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्य करेंगे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ब्लॉक स्तर पर नोडल होंगे। इसके अलावा, जनपद में डब्ल्यूएचओ, पाथ एवं पीसीआई संस्थाओं की टीमें तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर भी मौजूद रहे।
